PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश में करोडो किसानो की राहत योजना है इस योजना में पात्र किसान को हर साल केंद्र सरकार द्वारा 6000 रूपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलता है इस योजना में मिलने वाली राशी को सरकार द्वारा तीन अलग अलग किस्तों में किसानो के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है अब तक सरकार ने कुल 21 किस्तों का लाभ किसानो को दे दिया है बीते कुछ समय से किसान 22वी क़िस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो आइये आज के इस आर्टिकल में 22वी क़िस्त कब मिलेगी इसके बारे में विस्तृत जानकारी के बारे में बताने वाले है |
कब मिलेगा 22वी क़िस्त का पैसा
केंद्र सरकार द्वारा हर साल 3 अलग-अलग किस्तों में 2000-2000 रूपए की राशी लाभार्थी किसानो के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रान्सफर की जाती है अभी तक कुल 21 किस्तों का लाभ किसानो को मिल चूका है साल में हर 4 महीने में एक क़िस्त जारी होती है पिछली 21वी क़िस्त 19 नवम्बर 2025 को ट्रान्सफर की गई थी इस हिसाब से 22वी क़िस्त का पैसा मार्च के अंतिम सप्ताह में या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है |
कितनी राशि मिलेगी?
- लाभार्थी किसानो को 22वी क़िस्त में 2000 हजार रूपए मिलेगे |
- पैसे DBT के माध्यम से सीधा बैंक खाते में ट्रान्सफर होंगे |
किस्त न आने के मुख्य कारण
- यदि आपके E-KYC नही हुई है तो आपका पैसा अटक सकता है |
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
- Farmer ID बनी होनी चाहिए |
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- PM किसान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
- “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को डालकर लॉग इन करना है |
- अब आपके स्क्रीन पर क़िस्त की जानकारी दिखाई देगी |





