Palanhar Yojana 2026: बच्चों को पालने के लिए हर महीने मिलेंगे पैसे, जानें कौन ले सकता है फायदा

|
Facebook
Palanhar Yojana 2026

Palanhar Yojana 2026:- राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई पालनहार योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को लाभ मिलेगा जिसके माता-पिता नही है या उनकी देखभाल नही कर पा रहे है इन गरीब और अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा पालन-पोषण के लिए एक तय राशी प्रदान की जाने वाली है तो आइय्ये आज के इस आर्टिकल में हम आपको पालनहार योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बताने वाले है |

पालनहार योजना का का उद्देश्य

इस योजना के अंतर्गत राजस्थान में रहने वाले अनाथ, बेसहारा और असहाय बच्चों को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपने जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकते है राजस्थान राज्य में काफी लंबे समय से इस योजना का गरीब और अनाथ परिवार के बच्चों को काफी लंबे समय से लाभ मिल रहा है |

पालनहार योजना के लाभ

  • गरीब और अनाथ बच्चों कर हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ मिलता है |
  • बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से बचाव होता है |
  • आर्थिक सहायता के लाभ से बच्चे अपने जीवन का यापन कर सकते है |

पालनहार योजना के तहत कितनी राशी मिलती है ?

राजस्थान सरकार द्वारा पालनहार योजना के अंतर्गत गरीब और अनाथ बच्चों को हर महीने 2000 रूपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिला है इन पैसो से वह अपने रोजमरा जिंदगी को आसानी से यापन कर सकते है यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े |

पालनहार योजना के लिए कौन-कौन पात्र है ?

  • ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नही है |
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला के बच्चे
  • माता या पिता दोनों में से एक की म्रत्यु हो गई हो |
  • एड्स पीड़ित माता-पिता के बच्चे

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवासी प्रमाण पत्र

पालनहार योजना में आवेदन कैसे करे ?

  • आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाना है |
  • उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म प्रिंट निकाल कर देगा |
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को भरना है |
  • साथ में सभी जरुरी दस्तावेज को जमा करवाना है |
  • सरकार द्वारा सत्यापन होने के बाद आपके खाते में पैसे प्राप्त होना शुरू होगा |

Keep Reading

Leave a Comment